देश

Maiya Samman Yojana: झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी, मंईयां सम्मान योजना के ₹2500 ट्रांसफर की प्रकिया शुरू; VIDEO

इस योजना के तहत महिलओं के खाट एम् पैसे ट्रांसफर करने को लेकर रांची में एक ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिस आयोजन में प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचकर महिलओं एक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की प्रकिया शुरू की

Maiya Samman Yojana: झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी, मंईयां सम्मान योजना के ₹2500 ट्रांसफर की प्रकिया शुरू; VIDEO
(Photo Credits Twitter)

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंइयां सम्मान योजना विधानसभा चुनाव में 'गेमचेंजर' साबित हुई. सीएम हेमंत सोरेन के बारे में कहा जाता है कि इस योजना के चलते उनकी पार्टी प्रदेश में फिर से सत्ता में लौटी, इस योजना को जारी रखते हुए हेमंत सोरेन की सरकार ने आज से करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में ₹2500 ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.  जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत एक मुश्त महिलाओं के खाते में दिसंबर और जनवरी महीने के 5000 रुपये ट्रांसफर कर रही है.

महिलालों के खाते में पैसे ट्रांसफर करने से पहले  सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा. आज का दिन ऐतिहासिक है!  झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.अबुआ सरकार में हर बहन को हर महीने ₹2500 और हर साल ₹30,000 की सम्मान राशि मिलनी शुरू हुई. यह भी पढ़े: Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना की दिसंबर के बाद जनवरी की 7वीं क़िस्त कब होगी जारी, जानें ताजा अपडेट

 मंईयां सम्मान योजना के पैसे ट्रांसफर होने शुरू

मंईयां सम्मान योजना क्या हैं

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू किया था. इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाती है. इसका उद्देश्य महिलाओं को उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.

विधानसभा चुनाव से पहले 2023 में शुरू हुई यह योजना

यह योजना 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई थी और इसे 'गेमचेंजर' के रूप में देखा गया क्योंकि इसने चुनाव परिणामों पर बड़ा असर डाला.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).