Western Railway Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी! रेलवे में 5 हजार 66 पदों के लिए मेगाभर्ती, कब और कहां करना है आवेदन, जाने सभी डिटेल्स
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड वेस्टर्न रेलवे के लिए 5 हजार 66 पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करनेवाली है. ये भर्ती ट्रेड अप्रेंटिस के लिए की जानेवाली है. इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 23 सितंबर 2024 से शुरू हो चुकी है.
Western Railway Recruitment: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड वेस्टर्न रेलवे के लिए 5 हजार 66 पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करनेवाली है. ये भर्ती ट्रेड अप्रेंटिस के लिए की जानेवाली है. इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 23 सितंबर 2024 से शुरू हो चुकी है. इससे पहले रेलवे ने एनटीपीसी में रिक्रूटमेंट निकाली थी.
इस नौकरी को लेकर रेलवे ने अधिक जानकारी अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है. rrc-wr.com वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. इस नौकरी के लिए आवेदन की आखरी तारीख 22 अक्टूबर 2024 है. ये भी पढ़े :Railway Recruitment 2024: युवाओं के लिए खुशखबर! रेलवे ने निकाली नॉन टेक्निकल कैटेगरी के लिए बंपर भर्ती, कब तक भरना है फॉर्म, जाने डिटेल्स
रेलवे की ये रिक्रूटमेंट फिटर, वेल्डर,कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन अप्रेंटिस के लिए होनेवाली है. आरआरसी डब्ल्यू आर अप्रेंटिस के लिए 5 हजार 66 जगह खाली है. ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आवेदन करनेवाले उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड का आईटीआई सर्टिफिकेट भी उनके पास होना चाहिए.
इस रेलवे अप्रेंटिस पद के लिए 15 से लेकर 24 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. इस नौकरी के लिए रिजर्व्ड केटेगरी के उम्मीदवारों को छुट दी गई है. इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रूपए आवेदन शुल्क के रूप में भरने होंगे. नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई के मार्क्स पर किया जाएगा. इस नौकरी में उम्मीदवारों को 1 साल के के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2024 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

