Pune Metro Update: स्वतंत्रता दिवस पर पुणेवासियों के लिए खुशखबरी! अब पीक आवर्स में हर 6 मिनट में मिलेगी मेट्रो सेवा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुणे मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी है. 15 अगस्त से पुणे मेट्रो की सेवा और भी तेज़ और सुविधाजनक हो जाएगी. अब हर दिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक, यानी पीक आवर्स के दौरान, मेट्रो हर 6 मिनट में चलेगी

(Photo Credits ANI)

Pune Metro Update:  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुणे मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी है. 15 अगस्त से पुणे मेट्रो की सेवा और भी तेज़ और सुविधाजनक हो जाएगी। अब हर दिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक, यानी पीक आवर्स के दौरान, मेट्रो हर 6 मिनट में चलेगी. बाकी समय में मेट्रो 10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी. इस बदलाव से यात्रियों का समय बचेगा और सफर अधिक आरामदायक व सुरक्षित होगा. इसकी जानकरी खुद पुणे मेट्रो रेल ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी साझा की हैं.

मुंबई के बाद पुणे में मेट्रो का सबसे ज्यादा यूज

महाराष्ट्र में मुंबई के बाद पुणे में लोग सफ़र के दौरान मेट्रो से करना पसंद कर रहे हैं यही वजह है कि राज्य सरकार मुंबई के बाद पुणे में मेट्रो नेटवर्क का सबसे ज़्यादा विस्तार कर रही है. वहीं, पुणे के बाद नागपुर में भी मेट्रो सेवा को लोग अन्य यातायात साधनों की तुलना में ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Pune Metro Update: पुणे मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट, हिंजवड़ी-बालेवाड़ी रूट पर सेवा सितंबर 2025 से शुरू होने की संभावना, IT कर्मचारियों को यात्रा को लेकर बड़ी राहत!

पुणे मेट्रो से हर दिन करीब 1.6 लाख लोग करते हैं यात्रा

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे मेट्रो में औसतन रोजाना लगभग 1.5 से 1.6 लाख लोग यात्रा करते हैं. हालांकि, कुछ खास दिनों में यह संख्या 2 लाख तक भी पहुँच जाती है. उदाहरण के तौर पर, 1 जनवरी 2025 को पुणे मेट्रो ने एक दिन में 2.04 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड बनाया था.

वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 में पुणे मेट्रो ने 5.2 मिलियन (52 लाख) यात्रियों का रिकॉर्ड तोड़ा, जो किसी एक महीने में अब तक का सबसे अधिक संख्या है.

Share Now

\