Gold Silver Price Hike: सोने का दाम बीते एक हफ्ते में 3,600 रुपए से अधिक बढ़ा, चांदी 1.45 लाख रुपए के पार
सोने और चांदी की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली. इस कारण दोनों कीमती धातुओं की कीमत ऑल-टाइम हाई के करीब बनी हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,16,954 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,13,262 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 3,692 रुपए की बढ़त को दर्शाता है.
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर : सोने और चांदी (Gold and Silver) की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली. इस कारण दोनों कीमती धातुओं की कीमत ऑल-टाइम हाई के करीब बनी हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,16,954 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,13,262 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 3,692 रुपए की बढ़त को दर्शाता है.
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,07,130 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,03,782 रुपए था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 84,974 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 87,716 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 7,510 रुपए बढ़कर 1,45,610 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,38,100 रुपए प्रति किलो थी. लागातार तेजी के कारण सोने और चांदी के दाम अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बने हुए हैं. यह भी पढ़ें : Gwalior Shocker: पत्नी पर अवैध संबंध का शक, बीच बाजार चाकू से काट दी नाक; आरोपी पति की तलाश जारी
सोने और चांदी में बढ़त की वजह वैश्विक अस्थिरता माना जा रहा है, जो कि अमेरिकी शटडाउन और टैरिफ के कारण और बढ़ी है. वैश्विक अनिश्चितता के समय सुरक्षित माने जाने के कारण दुनिया भर में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है और मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति के कारण इनकी कीमतों में इजाफा होता है. दुनिया के बड़े निवेश बैंकों में से एक गोल्डमैन सैश का कहना है कि सोना अगले साल तक 5,000 डॉलर प्रतिशत औंस तक जा सकता है, जो कि फिलहाल 3,900 डॉलर प्रति औंस के आसपास है.
1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 40,792 रुपए या 53.55 प्रतिशत बढ़कर 1,16,954 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 59,593 रुपए या 69.28 प्रतिशत बढ़कर 1,45,610 रुपए पर पहुंच गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2025 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

