देश

Gold Crosses ₹1 Lakh: सोने की कीमत में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 10 ग्राम गोल्ड ₹1 लाख के पार पहुंचा

बाजार में जारी अस्थिरता और वैश्विक आर्थिक दबावों के बीच सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। आज 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1 लाख रुपये के पार पहुंच गई है। यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है.

Gold Crosses ₹1 Lakh: सोने की कीमत में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 10 ग्राम गोल्ड ₹1 लाख के पार पहुंचा
Gold price update

Gold Crosses ₹1 Lakh: बाजार में जारी अस्थिरता और वैश्विक आर्थिक दबावों के बीच सोने की कीमत में अब तक का सबसे बड़ा उछाल आया है. आज, 22 अप्रैल 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1 लाख रुपये के पार पहुंच गई है, जो अब तक एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. सराफा बाजार की ओर जारी सोने और चांदी  22 अप्रैल 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 93,050 , 24 कैरेट का भाव 1,01, 500 और 18 ग्राम सोने का रेट 76,140 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है. वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1 लाख रुपए चल रहा है.

सोने की कीमत में अब तक का सबसे बड़ा उछाल

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, निवेशकों में असुरक्षा की भावना और मुद्रास्फीति के खतरे के चलते सोने की मांग में भारी इजाफा हुआ है, जिससे सोने के दामों में यह जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और उछाल आ सकता है, खासकर यदि वैश्विक आर्थिक स्थिति और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है. यह भी पढ़े: Gold Rate Today: सोने की कीमत में सबसे बड़ा उछाल, 1 लाख के करीब पहुंचा गोल्ड

सोमवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 99,800  था

वहीं इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,650 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब पहुंच गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).