शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ा सोने और चांदी का दाम, गोल्ड 33 हजार पहुंचा

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शादी ब्याह की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपये बढ़कर 33,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया...

सोना और चाँदी (Photo Credit- Pixbay)

नई दिल्ली:  सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शादी ब्याह की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपये बढ़कर 33,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 100 रुपये की तेजी के साथ 40,050 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में शादी-ब्याह के लिये आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं में तेजी का रुख रहा.

इसके अलावा विदेशों में मजबूती के रुख से यहां भी सोने की कीमतों की तेजी को समर्थन मिला है. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,284.30 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 15.41 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर बोली गई.

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90 - 90 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 33,300 रुपये और 33,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वृहस्पतिवार को सोने में स्थिरता का रुख बना रहा.

यह भी पढ़ें: सोना और चांदी के दामों में आई उछाल, गोल्ड 150 रुपये तो सिल्वर 410 रुपये प्रति ग्राम बढ़ा

हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 25,500 रुपये पर स्थिर रहा. सोने की ही तरह चांदी तैयार का भाव 100 रुपये चढ़कर 40,050 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि, चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 42 रुपये बढ़कर 39,036 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 77 हजार और 78 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बोले गये.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PM Modi Fuel Saving Appeal: ईंधन बचत को लेकर पीएम मोदी की अपील, प्रधानमंत्री के बाद अमित शाह ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम की; VIDEO