देश

इंसानियत शर्मसार! नशे में धुत मजदूर ने प्रेग्नेंट बकरी का किया रेप, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

बिहार की राजधानी पटना से इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर बेजुबान जानवर को अपनी हवस का शिकार बनाया. इस अप्राकृतिक यौनाचार के बाद बकरी की मौत हो गई है.

इंसानियत शर्मसार! नशे में धुत मजदूर ने प्रेग्नेंट बकरी का किया रेप, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
बकरी (Photo credits: Pexels, Nandhu Kumar)

पटना: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर बेजुबान जानवर को अपनी हवस (Rape) का शिकार बनाया. इस अप्राकृतिक यौनाचार के बाद बकरी (Goat) की मौत हो गई है. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

जानकारी के मुताबिक पटना देहात के परसा बाज़ार इलाके में मंगलवार को मोहम्मद सिमराज नाम के मजदूर ने तीन महीने की गर्भवती बकरी से रेप किया. बताया जा रहा है वारदात को अंजाम देते समय सिमराज शराब के नशे में था. पुलिस ने बकरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

इस घटना की जानकारी तब हुई जब मालकिन अपनी बकरी को खोजते हुए अपने घर के पिछवाड़े में गई. जहां बकरी मरी मिली. इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया. बकरी के मालकिन ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी सफेद रंग की बकरी को सिमराज ने ले  जाकर रेप किया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस घटना के और गांव वाले भी गवाह है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिमराज को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़े- प्रेग्नेंट बकरी के साथ गैंगरेप पर भड़का बॉलीवुड का यह स्टार, कहा....

पुलिस का कहना है कि इस मामलें में आगे की कार्यवाही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी. साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राज्य में पूर्ण शराब बंदी के बावजूद सिमराज ने शराब कहा से ली.

गौरतलब हो कि बकरी के साथ दुष्कर्म का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी हवस के भूखे दरिंदों ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और हरियाणा के नूंह में बकरी के साथ सेक्स किया. जिसके चलते बकरी ने दम तोड़ दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).