मनोरंजन

प्रेग्नेंट बकरी के साथ गैंगरेप पर भड़का बॉलीवुड का यह स्टार, कहा....

हाल ही में एक बकरी के साथ हुए गैंगरेप की खबर ने सबको हैरानी में डाल दिया था. इस खबर पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं

प्रेग्नेंट बकरी के साथ गैंगरेप पर भड़का बॉलीवुड का यह स्टार, कहा....
फरहान अख्तर (Photo Credits : Instagram)

हाल ही में एक बकरी के साथ हुए गैंगरेप की खबर ने सबको हैरानी में डाल दिया था. हरियाणा के नूंह जिले में रहने वाले 8 लोगों ने एक प्रेग्नेंट बकरी को अपनी हवस का शिकार बनाया था. बताया जा रहा था कि गैंगरेप के बाद उन लोगों ने उस बकरी की पिटाई भी की थी. इस खबर पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर को भी इस खबर ने हैरान किया और उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया. फरहान ने लिखा कि, "अभी तक इस पुरुष प्रधान देश में महिलाएं और बच्चें डरे हुए थे पर अब कुत्तों और बकरियों के साथ भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं."

फरहान ने यह भी लिखा कि, "हमारी पढ़ाई और विकास के साथ कुछ गलत हो रहा है. पता नहीं, इस अंधेरे के बाद रौशनी कब  दिखेंगी." फरहान हर विषय पर खुलकर अपने विचार प्रकट करते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया.

अगर वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो फरहान को जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी. शोनाली बोस इस फिल्म का निर्देशन करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2018 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).