देश

Goa Shocker: गोवा में मिला 5 साल की बच्ची का शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और हत्या का खुलासा

दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण स्थल पर मृत पाई गई बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उसका यौन उत्पीड़न किया गया था. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Goa Shocker: गोवा में मिला 5 साल की बच्ची का शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और हत्या का खुलासा
(Photo : X)

पणजी, 13 अप्रैल: दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण स्थल पर मृत पाई गई बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उसका यौन उत्पीड़न किया गया था. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में एक शख्स के सिर में नजदीक से मारी गई गोली

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत ने शाम को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई.

उन्होंने कहा, "रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई. हमने निर्माण स्थल पर काम करने वाले लगभग 20 मजदूरों को हिरासत में लिया है और हम आगे की जांच कर रहे हैं."

पुलिस को (शुक्रवार) तड़के तीन बजे एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि साढ़े पांच साल की एक बच्ची को वहां लाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई है. जल्द ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था.सावंत ने कहा कि वास्को थाने में मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).