देश

गोवा उपचुनाव: बीजेपी ने पूर्व सीएम पर्रिकर के निधन के बाद सिद्धार्थ कुंकोलिएंकर को दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पणजी में 19 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए पूर्व विधायक सिद्धार्थ कुंकोलिएंकर को उम्मीदवार बनाया है.

गोवा उपचुनाव: बीजेपी ने पूर्व सीएम पर्रिकर के निधन के बाद सिद्धार्थ कुंकोलिएंकर को दिया टिकट
बीजेपी (Photo Credits: Twitter)

पणजी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पणजी में 19 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए पूर्व विधायक सिद्धार्थ कुंकोलिएंकर (Sidharth Kuncalienker) को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से गोवा के पूर्व मख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) मुख्यमंत्री थे जिनका 17 मार्च को निधन हो गया था. उनके निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी जिस पर उप चुनाव कराया जा रहा है.

इस बात की अटकलें लगायी जा रही थी कि पर्रिकर के बड़े बेटे उत्पल को टिकट दिया जाएगा. भाजपा की बेवसाइट पर सिद्धार्थ को टिकट दिये जाने संबंधी बयान ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. यह भी पढ़े: मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने शरद पवार को लिखा खत- राजनीतिक लाभ के लिए ना बोलें झूठ

भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार दोपहर बाद उनकी उम्मीदवारी का ऐलान किया. गोवा में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से सिद्धार्थ ही विजयी हुए थे. बाद में उन्होंने पर्रिकर के लिए यह सीट छोड़ दी थी। पर्रिकर उस समय रक्षा मंत्री थे और उन्हें गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2019 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).