Glass in Private Part: मारपीट के बाद दामाद के प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास, एक्सरे देखकर घबरा गए डॉक्टर
युवक को ससुराल वालों ने बेहोश होने तक पीटा. इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास डाल दिया. बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था, जहां उसके साथ बर्बरता की गई.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक को ससुराल वालों ने बेहोश होने तक पीटा. इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास डाल दिया. बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था, जहां उसके साथ बर्बरता की गई. बेहोश होने के कारण युवक को पता नहीं चला कि उसके साथ क्या-क्या किया गया है. पेट दर्द होने के बाद जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो एक्स-रे से पता चला कि उसके पेट में ग्लास है. Delhi Shocker: स्कूल में हैवानियत! बच्चे के प्राइवेट पार्ट में दोस्तों ने बांधा नायलॉन का धागा, जख्मी हुआ मासूम
होश में आने के बाद उसे मलद्वार में दर्द महसूस होने लगा. वह लौट कर घर तो आ गया, लेकिन इसके बाद पेट दर्द होते रहने पर ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया. दवा लेने पर दर्द में आराम हो जाता था, लेकिन बाद में फिर बढ़ जाता था. गुरुवार को एसकेएमसीएच में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था. इसके बाद एक्सरे से सब पता चला. Maharashtra: दोस्तों ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, फिर बनाया VIDEO, एक गिरफ्तार
शुक्रवार की सुबह युवक की हालत बिगड़ने पर उसे एसकेएमसीएच से पटना रेफर कर दिया गया. एसकेएमसीएच के डॉक्टर ने बताया कि युवक के प्राइवेट पार्ट के माध्यम से उसके आंत और मलद्वार के बीच ग्लास फंसा हुआ था, जिसे ऑपरेशन करके निकाल दिया गया है. हालांकि अभी तक युवक के परिजन ने पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की है. UP Shocker: बेटी पर बुरी नजर डालने पर महिला ने प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर
पीड़ित शख्स ने कहा कि उसकी शादी को 5 साल हो चुके हैं. पिछले 5 साल में सिर्फ 4 महीने पत्नी उसके साथ रही. वह मायके ही रहती थी. उसकी पर्स से एक लड़के का फोटो मिला था. इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी, पति के बुलाने पर वह नहीं आ रही थी. जब पति ससुराल पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश हो गया. जब होश आया तो उसके पेट में दर्द हो रहा था. इलाज करवाने गया तो पता चला पेट में गिलास है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

