देश

UP Shocker: बेटी पर बुरी नजर डालने पर महिला ने प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर

यूपी के लखीमपुर खीरी में एक प्रेमी को महिला से प्रेम करना भारी पड़ा है. उसकी बुरी नजर उसके बेटी पर पड़ने पर महिला ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया. साथ ही महिला ने रेप की कोशिश को लेकर युवक के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया है.

UP Shocker: बेटी पर बुरी नजर डालने पर महिला ने प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

UP Shocker: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक प्रेमी को महिला से प्रेम करना भारी पड़ा है. प्रेमी का महिला के साथ प्रेम संबंध होने की वजह से वह उसके घर आता-जाता था. इसी का फायदा उठाकर  बुधवार को जब वह महिला के घर पहुंचा तो उसकी बुरी नजर उसके बेटी पर पड़ गई. जिस बात को उसे नागवार लग गई और उसने घर में पड़े चाकू से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट (Private Part) काट दिया. महिला ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंचकर रेप के प्रयास की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है.

मामला लखीमपुर खीरी का है. महेवागंज पुलिस के मुताबिक युवक का नाम हरिशंकर है. वह महेवागंज में रहने वाली एक महिला रिश्तेदार से उसका प्रेम संबंध था. दोनों के बीच शारीरक संबंध भी है. जिसके चलते हरिशंकर महिला के घर आया जाया करता था. इस बीच बुधवार को जब महिला के घर वह पहुंचा तो उसकी बुरी नजर उसके बेटी पर पड़ गई. यह बात महिला को नागवार गुजरी और प्रेमी के साथ विवाद हो गया.दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आकर महिला ने सुका प्राइवेट पार्ट काट दिया. यह भी पढ़े: बेवफाई का पता लगने पर महिला ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट और नूडल्स के साथ पकाया

जिसके बाद युवक लहूलुहान हालत में युवक थाने पहुंचा. वहीं महिला भी थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ रेप की कोशिश का केस दर्ज करवाया. फिलहाल पुलिस दोनों तरफ से केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है. घायल युवक को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल भेजा गया था . वहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).