15 अप्रैल तक दें मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़े सबूत या बयान, मजिस्ट्रियल जांच में  ADM ने जारी किया नोटिस

बांदा: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के संबंध में ADM राजेश कुमार ने जारी किया नोटिस, लिखा: जो भी लिखित या मौखिक कथन या साक्ष्य देना चाहे वो 15 अप्रैल तक अपने बयान दे सकता है. वहीं इस मामले में बाराबंकी की अदालत ने बांदा जेल के अधिकारी को तलब कर किया है. अब जेल अधिकारी कोर्ट को यह बताएंगे कि ज्यूडिशियल कस्टडी में मुख्तार अंसारी की मौत कैसे हुई.

आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी की बीते गुरुवार को बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उसको बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था. मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया.