एजेंसी न्यूज

UP Shocker: हरदोई में युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना इलाके के एक गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात एक युवती की शुक्रवार को उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी

UP Shocker: हरदोई में युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हरदोई (उप्र), 16 दिसंबर हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना इलाके के एक गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात एक युवती की शुक्रवार को उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आकर मरने वाले दंपती समेत तीन लोगों के परिवार में शोक

पुलिस के अनुसार, थाना बेहटा गोकुल के ग्राम कोडरा सरैया निवासी उमेश कुशवाहा (20) ने अपने पड़ोस में रहने वाली दीपमाला (18) को शुक्रवार दोपहर गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बताया जाता है कि घटना के समय युवती अपने घर की छत पर खाना खा रही थी और इसी बीच आरोपी युवक तमंचा लेकर पहुंचा और उसको गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी समेत कई अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस अधीक्षक ने घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताते हुए कहा कि मामले की जांच गहनता से शुरू कर दी गयी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).