देश

फिर शर्मसार हुई दिल्ली, 11 साल की मासूम के साथ अस्पताल में रेप

मासूमों के साथ दरिंदगी के मामलें बढ़ते चले जा रहे है. ताजा मामला दिल्ली के ईएसआई अस्पताल से सामने आया है. जहां एक 11 साल की बच्ची के साथ अस्पताल के कर्मचारी ने दुष्कर्म किया. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

फिर शर्मसार हुई दिल्ली, 11 साल की मासूम के साथ अस्पताल में रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: मासूमों के साथ दरिंदगी के मामलें बढ़ते चले जा रहे है. ताजा मामला दिल्ली के ईएसआई अस्पताल से सामने आया है. जहां एक 11 साल की बच्ची के साथ अस्पताल के कर्मचारी ने दुष्कर्म किया. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली को शर्मसार करने वाली यह घटना रोहिणी स्थित ईएसआई अस्पताल की है. पुलिस के मुताबिक अस्पताल के सफाई कर्मचारी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. केएन काटजू मार्ग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामलें की जांच में जुट गई है. पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में एक 38 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया. पुलिस के मुताबिक महिला ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई कि बीते साल उसका यौन उत्पीड़न किया गया। यह मामला बुधवार को दर्ज किया गया.

आरोपी रमेश दहिया फिलहाल एसीपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात हैं। जब यह घटना हुई थी, वह सदर बाजार पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर तैनात थे.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नुपूर प्रसाद ने कहा कि मामले को अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया है. अधिकारी ने कहा, "महिला ने कहा कि आरोपी उसके पति का परिचित है, इसीलिए उसकी उससे जान-पहचान हुई."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).