देश

UP: 'दलित है फेसबुक फ्रेंड' पता चला तो युवती ने दोस्त को पीटा, फिर जहर देकर कर दी हत्या

गौरव कुमार और रिंकी के बीच दो साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी. युवक ने फेसबुक पर अपना नाम गुर्जर लिख रखा था, जबकि वह दलित था.

UP: 'दलित है फेसबुक फ्रेंड' पता चला तो युवती ने दोस्त को पीटा, फिर जहर देकर कर दी हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (UP Gautam Budh Nagar) में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आनंदपुर गांव के गौरव कुमार की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई. एक दिन युवती को पता चला कि युवक दलित जाति से है, तो उसने नाराज होकर अपने दोस्त के साथ मारपीट की. इसके बाद जहर देकर युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. Hyderabad Gang Rape: हैदराबाद में एक और नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

गौरव कुमार और युवती रिंकी के बीच दो साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी. युवक ने फेसबुक पर अपना नाम गुर्जर लिख रखा था, जबकि वह दलित था. पुलिस ने बताया कि गौरव को गुर्जर समझकर  रिंकी ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की थी. बाद में युवती को गौरव की जाति का पता चल गया, जिससे युवती और उसके परिजन आक्रोशित हो गए.

23 मई को युवती ने फेसबुक दोस्त को मिलने के लिए दादरी बुलाया. जब युवक वहां पहुंचा तो युवती ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि युवक को जबरन जहर भी पिला दिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई.

घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए. उन्होंने युवक को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 24 मई को उसकी मौत हो गई.मौत से पहले युवक ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था.

मृतक के परिजनो ने आरोपी युवती व उसके परिवार के 4 सदस्यों समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ शिकायत की थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).