Shocking! चंडीगढ़ के बाद तमिलनाडु में MMS कांड! दोस्त को भेजती थी लड़कियों के न्यूड वीडियो, छात्रा समेत 2 गिरफ्तार

छात्रा हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियों की न्यूड फोटो और वीडियो छिपकर रिकॉर्ड करती थी. इस वीडियो को वह अपने दोस्त को भेज देती थी.

चेन्नई: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एमएमएस (MMS) कांड जैसा ही एक मामला तमिलनाडु में सामने आया है. चेन्नई में एक प्राइवेट कॉलेज की छात्रा को हॉस्टल की अन्य लड़कियों के न्यूड फोटो और वीडियो अपने दोस्त को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. UP Shocker: बहन के देवर ने किया कई बार रेप, 7 महीने की गर्भवती हुई 13 साल की नाबालिग, तबीयत खराब होने पर हुआ खुलासा

मदुरै के एक प्राइवेट कॉलेज में एक आरोपी लड़की बीएड की छात्रा है, जो अन्नानगर इलाके में स्थित लड़कियों के एक हॉस्टल में रहती है. आरोप है कि ये छात्रा हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियों की न्यूड फोटो और वीडियो छिपकर रिकॉर्ड करती थी. इस वीडियो को वह अपने दोस्त को भेज देती थी. छात्रा की गतिविधियों पर हॉस्टल की एक लड़की को शक हुआ, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी हॉस्टल की वार्डन को दी. शिकायत के आधार पर एक्टिव मोड में आई वार्डन ने छात्रा का फोन चेक करना शुरू किया, को वह चौंक गई. छात्रा के फोन में लड़कियों के न्यूड फोटो पड़े हुए थे.

हॉस्टल की वार्डन ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी. छात्रा ने ये वीडियो और न्यूड फोटो अपने दोस्त अशोक को भेजी थी. 31 साल का अशोक कामुधी में क्लीनिक चलाता है. अशोक की तीन साल पहले ही शादी हो चुकी है. छात्रा का आरोप है कि वह उसे हॉस्टल की लड़कियों की नहाते और कपड़े बदलते समय वीडियो और फोटो शूट कर खुद को भेजने का दबाव बना रहा था. पुलिस ने आरोपी छात्रा के साथ ही उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. पु

पुलिस का कहना है कि छात्रा और उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है. इस मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि इसी तरह का मामला पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भी सामने आया था, जहां हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा अन्य छात्राओं की नहाते समय वीडियो बनाकर शिमला के अपने दोस्त को भेज रही थी. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Assembly Elections 2026: मतदान केंद्रों पर मीडिया एंट्री को लेकर सख्त हुए नियम, वोटिंग कंपार्टमेंट में फोटो-वीडियो पर बैन

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड