देश

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी हिंदुओं को कर रहे अपमानित- गिरिराज सिंह

भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक बताकर उन्हें अपमानित कर रहे हैं.

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी हिंदुओं को कर रहे अपमानित- गिरिराज सिंह
Credit -PTI

पटना, 5 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक बताकर उन्हें अपमानित कर रहे हैं. वो लगातार हिंदुओं काेे गाली देते रहते हैं और उनका विरोध करते रहते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी हिंदुओं को अपमानित करते रहें हैं. लेकिन इस बार उन्होंने संसद के भीतर हिंदुओं को हिंसक कहकर दुस्साहस दिखाया है. समय आने पर देश की जनता उनको इसका कड़ा जवा देगी. गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है. राहुल गांधी साजिश रचने वाली टीम का हिस्सा हैं. वो और उनकी टीम लगातार हिंदुओं व सनातनियों के खिलाफ काम करती रहती है. जनता को ऐसेे लोगों से सावधान रहना चाहिए. यह भी पढ़ें : अमित शाह व जेपी नड्डा ने जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की चर्चा

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने भी हिंदुओं को गाली दी थी और सनातन धर्म को खत्म करने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि उदयनिधि को ऐसा करने के लिए राहुल गांधी ने ही उकसाया था. यही कारण है कि जनता के तमाम विरोध के बावजूद राहुल ने कभी भी उदयनिधि की बातों का खंडन नहीं किया. इसके बजाय वे डीएमके नेता के बयानोें का समर्थन करते रहे.

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को खत्म करने की मुहिम छेड़ रखी है. इसके लिए वे हर प्रकार की साजिश रच रहे हैं. लेकिन हिंदू समाज जाग चुका है. वह उनकी हर साजिश का माकूल जवाब देगी और उनकी मंशा को सफल नहीें होने देगी.

बिहार में पुुलों के लगातार गिरने की घटना पर उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. लेकिन विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसीलिए हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि वे मामले की जांच कराएं और इस बात का भी पता लगाएं कि इन पुलों का निर्माण कब हुआ था व इसके लिए कौन जवाबदेह है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).