देश

MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा, 7 अगस्त को खाते में आएंगे ₹250; CM मोहन यादव ने शगुन देने का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले राज्य की बहनों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि 'लाड़ली बहना योजना' की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 7 अगस्त को 250 रुपये भेजे जाएंगे.

MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा, 7 अगस्त को खाते में आएंगे ₹250; CM मोहन यादव ने शगुन देने का किया ऐलान

MP  Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले राज्य की बहनों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि 'लाड़ली बहना योजना' की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 7 अगस्त को 250 रुपये भेजे जाएंगे. यह रकम हर महीने मिलने वाले 1250 रुपये के अलावा होगी. सीएम ने इसे "भाई की तरफ से छोटा सा प्यार का तोहफा" बताया. इंदौर में 'बेस्ट लाइफस्टाइल' कंपनी में काम कर रहीं महिलाओं के रक्षाबंधन समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा, "राज्य की हर महिला मेरी बहन है और उनके लिए काम करना मेरा सौभाग्य है."

ये भी पढें: लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को रक्षा बंधन पर 250 रुपये का उपहार मिलेगा: मोहन यादव

'मेरी मेहनती बहनें ही प्रदेश के प्रगति की रीढ़ हैं'

उन्होंने आगे कहा कि 'बेस्ट लाइफस्टाइल' कंपनी फिलहाल 1500 महिलाओं को रोजगार दे रही है और जल्द ही यह संख्या 4000 तक पहुंचेगी. कंपनी को नया स्थान भी दिया गया है, जिसमें महिलाओं के लिए आवास की सुविधा भी होगी.

सीएम ने 'प्रतिभा सिंटेक्स' कंपनी का जिक्र करते हुए बताया कि यहां 7000 महिलाएं काम कर रही हैं, जो अमेरिका समेत कई देशों को हाई-क्वालिटी गारमेंट्स एक्सपोर्ट करती हैं. उन्होंने कहा कि "मेरी मेहनती बहनें ही प्रदेश के प्रगति की रीढ़ हैं."

'महिला सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं तैयार'

उन्होंने यह भी बताया कि उज्जैन के कपड़ा उद्योगों में पहले जहां 5000 लोगों को काम मिलता था, अब वहां 20000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है. निवेशक राज्य में रुचि दिखा रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं.

मध्य प्रदेश सरकार इन महिलाओं को अलग-अलग योजनाओं के तहत 5000 रुपये तक की सहायता दे रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर और भी कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं.

2023 में 'लाड़ली बहना योजना' हुई थी शुरु

बता दें कि 'लाड़ली बहना योजना' की शुरुआत 10 जून 2023 को जबलपुर से की गई थी, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया था. इस योजना को बीजेपी की 2023 विधानसभा चुनाव जीत का बड़ा कारण माना जाता है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के लिए बनाए गए 27,147 करोड़ रुपये के विशेष बजट में से 18,699 करोड़ रुपये सिर्फ लाड़ली बहना योजना के लिए रखे गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2025 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).