देश

Shocking ! देर से सोकर उठने पर पत्नी ने मारा ताना, पति ने कर दी उसकी हत्या

पुलिस ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, इस व्यक्ति की पत्नी ने उसके देर से सो कर उठने को लेकर अपनी बहन के सामने ताना मारा था. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Shocking ! देर से सोकर उठने पर पत्नी ने मारा ताना, पति ने कर दी उसकी हत्या
हत्या/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

नई दिल्ली. पुलिस ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल, इस व्यक्ति की पत्नी ने उसके देर से सो कर उठने को लेकर अपनी बहन के सामने ताना मारा था. पुलिस ने यह जानकारी दी.

आरोपी का नाम फजरुद्दीन है और वह गाजियाबाद का रहने वाला है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, “जांच के दौरान यह पाया गया कि समीना नाम की महिला को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.” यह भी पढ़े-उत्तर प्रदेश: पत्नी की हत्या कर लाश फेंकने गया एसपी का नेता बांध में डूबा, शव तलाशने में जुटे गोताखोर

उन्होंने कहा कि नेब सराय पुलिस थाने में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है. मंगलवार को समीना अपनी बहन के साथ बैठी थी, तभी उसने देर से सो कर उठने के लिए अपने पति को ताना मारा.इस पर आरोपी ने समीना को धमकी दी और बाद में गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2020 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).