VIDEO: युवक की शर्मनाक हरकत! गाजियाबाद में शादी समारोह में लड़के ने थूक लगाकर बनाई रोटियां, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में बार फिर रोटी पर थूक लगाकर बनाने का मामला सामने आया है. इस बार गाजियाबाद से यह घटना सामने आई है. आरोप है कि शादी समारोह में रोटी बनाने वाले युवक ने थूक लगाकर रोटियां बना रहा था.
उत्तर प्रदेश में बार फिर रोटी पर थूक लगाकर बनाने का मामला सामने आया है. इस बार गाजियाबाद से यह घटना सामने आई है. आरोप है कि शादी समारोह में रोटी बनाने वाले युवक ने थूक लगाकर रोटियां बना रहा था. क्योंकि रोटी पर धुक लगाकर बनाने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद शादी में हंगामा मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम फरहान हैं.
मामला थाना भोजपुर का है
दरअसल, गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में विनोद कुमार की बेटी की शादी 23 फरवरी को शादी थी. लड़की के पिता ने शादी में मुस्लिम हलवाई को रखा था, और वही रोटी में थूक मिला रहा था. यह देख लड़के वाले भड़क गए. जिसकी शिकायत उन्होंने लड़की के पिता से की. इस बीच मौके पर पुलिस आ पहुंची और शादी में हंगामा देख कीस तरह से लोगों को शांत करवाकर आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर थाने ले गई. बताना चाहेंगे कि शादी समारोह पिछले महीने थी. लेकिन धुक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो अब सोशल मीडया पर वायरल हुआ है. यह भी पढ़े: Spitting in Food: खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने पर होगी जेल? रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए कड़ा कानून लाएगी योगी सरकार
युवक ने रोटी पर धुक लगाकर बनाई
उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद पुलिस ने शादी समारोह में थूक लगाकर रोटियां बनाने के आरोप में फरमान को गिरफ्तार किया !! pic.twitter.com/HLcwEccicW
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 4, 2025
वहीं मामले में मोदीनगर एसीपी ज्ञान ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला थाना भोजपुर का है. आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच जारी हैं.
मेरठ में भी रोटी पर धुक लगाने का वीडियो वायरल हुआ था
वहीं, इससे पहले पिछले महीने 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने तंदूर में नान बनाने से पहले उस पर थूककर उसे सेंका था। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

