Ghaziabaaz: गाजियाबाज में व्यापारी से हुई लूट के मामले में एक और बदमाश गिरफ्तार, अब तक कुल 52 लाख बरामद
गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और 5 दिसंबर को व्यापारी से हुई लूट की रकम से 19.50 लाख बरामद किए गए हैं.
गाजियाबाद, 12 दिसंबर: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और 5 दिसंबर को व्यापारी से हुई लूट की रकम से 19.50 लाख बरामद किए गए हैं. सोमवार सुबह भी 2 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था और उनके पास से 32.50 लाख बरामद हुए थे. इस लूट में कुल 52 लाख की रकम अब तक बरामद हो चुकी है और तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात एक बदमाश को गिरफ्तार किया. इसने अपने अन्य साथियों के साथ 5 तारीख में कविनगर थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने इसके कब्जे से 19 लाख 50 हजार रुपए, एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद की है. एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली के 5 तारीख में व्यापारी नितिन से लूट करने वाला मुख्य आरोपी कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर क्षेत्र में है. गाजियाबाद की स्वाट और क्राइम ब्रांच की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने पर मोटरसाइकिल सवार भागने लगा साथ ही उसने पुलिस पर गोली चलाई. यह भी पढ़ें : Karnataka Politics: कर्नाटक BJP में अंदरूनी कलह बढ़ी, येदियुरप्पा पर आलाकमान को ब्लैकमेल करने का आरोप
अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने अपना बचाव करते हुए आरोपी को धर दबोचा. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंद्रवीर उर्फ कलुआ जाट बताया है. पुलिस को उसके कब्जे से 19 लाख 50 हजार रुपए और चोरी की मोटरसाइकिल और एक कंट्री मेड पिस्टल मिली है. इसके दो साथी सौरभ सिरोही और नितिन शर्मा को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार किया था. जिनके साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में नितिन शर्मा के गोली भी लगी थी. इन दोनों के कब्जे से पुलिस ने 32 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए थे. अब तक की कुल रकम की बरामदगी 52 लाख की हो चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

