लोकसभा चुनाव 2019: शिवसेना की नजरें उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर, अयोध्या के बाद अब काशी-मथुरा जाएंगे उद्धव ठाकरे
खबरों के अनुसार सोमवार को उद्धव ठाकरे पंढरपुर जा रहे हैं, जहां वह पूजा-पाठ कर साधु-संतों के साथ चंद्रभागा नदी पर महाआरती करेंगे. इसके बाद वे वहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उद्धव ठाकरे के बारे में बताया जा रहा है कि वे वहां से लौटकर मुंबई आने के बाद मथुरा और काशी (वाराणसी) जाने की योजना बनाएंगे.
मुंबई: पिछले महीने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के अयोध्या के सफल दौरे के बाद शिवसेना ने नारा दिया है, 'अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है. खबरों के अनुसार सोमवार को उद्धव ठाकरे पंढरपुर जा रहे हैं, जहां वह पूजा-पाठ कर साधु-संतों के साथ चंद्रभागा नदी पर महाआरती करेंगे. इसके बाद वे वहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उद्धव ठाकरे के बारे में बताया जा रहा है कि वे वहां से लौटकर मुंबई आने के बाद मथुरा और काशी (वाराणसी) जाने की योजना बनाएंगे.
शिवसेना के सूत्रों के अनुसार अभी शिवसेना प्रमुख उद्धव का पूरा ध्यान पंढरपुर पर है, जहां पार्टी अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएगी. इसके बाद उद्धव ठाकरे वाराणसी जाएंगे, जहां पीएम मोदी के मतदान क्षेत्र में उन्हें चुनौती देंगे. ऐसा कहां जा रहा है कि काशी जाने के बाद वे वहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे. उद्धव ठाकरे को काशी जाने को लेकर इसकी रूप रेखा इस महीने के आखिरी सप्ताह तक तैयार होने को लेकर उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि वे काशी के बाद मथुरा भी जाएंगे. यह भी पढ़े: अयोध्या पहुंचने के बाद दहाड़े उद्धव ठाकरे, कहा- राम मंदिर मुद्दे पर कुंभकरण को जगाने आया हूं
यूपी की 80 सीटों पर शिवसेना की नजर
बता दें कि शिवसेना के लिए उत्तर प्रदेश एक बड़े सपने जैसी जगह लग रही है, जहां लोकसभा की 80 सीटें हैं. इन सभी सीटों पर शिवेसना की नजर है. पिछले महीने अयोध्या दौरे पर पार्टी को मिले समर्थन से उद्धव और उत्साहित हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब पार्टी यूपी में बड़ी तैयारी में है. यही वजह है कि अब शिवसेना ने अयोध्या के बाद मथुरा और काशी को भी साधने की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि कि यह अलग बात है कि शिवसेना आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारती है तो उसे जीत मिलती है या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2018 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

