देश

नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर फंसी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, अब गौहर खान ने ट्विटर पर कसा तंज!

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था जिसके बाद से उनकी हर तरफ कड़ी आलोचना की गई 

नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर फंसी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, अब गौहर खान ने ट्विटर पर कसा तंज!
प्रज्ञा सिंह ठाकुर और गौहर खान (Photo Credits: Twitter)

बीजेपी (BJP) की भोपाल सीट से लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को देशभक्त बताकर नया विवाद पैदा कर दिया. प्रज्ञा सिंह ने कमल हासन (Kamal Haasan) के बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि नाथूराम राम गोडसे तो हमेशा से देशभक्त रहे हैं और रहेंगे. जो लोग आतंकवाद करते हैं पहले उन्हें अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए. ऐसे लोगों का जनता जवाब देगी.

इस बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को हर तरफ आलोचानाओं का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने अपने इस स्टेटमेंट के लिए माफी भी मांगी. लेकिन तब तक नुक्सान तो हो चूका था. एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने भी प्रज्ञा सिंह के बयान को लेकर ट्विटर पर उनकी क्लास लगाईं और उनपर तंज कसा.

गौहर ने कहा, "चलो बच्चों...सारे खुश हो जाओ...सॉरी बोल दिया!!! लेकिन फिर भी इलेक्शन तो लड़ेंगे."

इसी के साथ अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने भी इस मामले पर अपना बयान देते हुए कहा, "हिंदुत्व राईट विंग बेवकूफ है. नाथराम गोडसे को बचाने का प्रयास ये दर्शाता है उनके भीतर थोड़ी भी नैतिकता नहीं."

इससे पहले भी स्वरा प्रज्ञा सिंह ठाकुर की कई दफा निंदा कर चुकी हैं. बीजेपी द्वारा उन्हें टिकट दिए जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).