Telangana Cylinder Blast: घर में बम की तरह फटा सिलेंडर, मंजर देख सहमे लोग- Watch Video
Fire Credit-X

Telangana Cylinder Blast: सोशल मीडिया पर सिलेंडर विस्फोट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक घर में धीरे-धीरे आग जल रही है. फिर अचानक से एक धमाका होता है. इस धमाके से वहां मौजूद लोग सहम जाते हैं. वीडियो की जांच में पता चला कि यह घटना हैदराबाद स्थित अब्दुल्लापुरमेट मंडल के अनाजपुर गांव की है. यहां एक घर में रखा गैस सिलेंडर लीक हो रहा था. इस वजह से गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ और उसी समय एक रेफ्रिजरेटर भी फट गया. गनीमत रही कि इस दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था.

देखें VIDEO: