UP: हैवानियत से भरी दरिंदगी! महिला को बंधक बनाकर 7 दिनों तक किया गैंगरेप, केस दर्ज

एक महिला को सात दिनों तक बंधक बनाकर कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है.

Representational Image (Photo Credit : PTI)

हमीरपुर, 2 सितंबर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र की एक महिला को सात दिनों तक बंधक बनाकर कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. Haryana: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका, मासूम बेटे ने अपनी आखों से देखा मां की मौत

पुलिस के अनुसार पीड़िता के पति की तहरीर पर राठ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 22 अगस्त को उसकी पत्नी बाजार में सब्जी लेने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाली रुबी सैनी से उसकी मुलाकात हो गयी और वह उसे अपने घर ले जाने की बात कहकर कोल्‍ड ड्रिंक पिलाया जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था.

शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद उसकी पत्नी बेहोश हो गयी और उसे बंधक बनाकर ले जाया गया और सात दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

राठ थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार राय ने बताया, ''शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को रूबी, ओंकार सैनी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतहीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है.''

यह दावा किया गया है कि महिला को 29 अगस्त की शाम को महोबा जिले के चरखारी गांव के रहने वाले ओमकार सैनी के घर से बरामद किया गया है . हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी कि पीड़िता के पति ने अपनी लापता पत्नी के बारे में पहले पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया और आखिरकार उसने अपनी पत्नी को आरोपियों के चंगुल से कैसे निकाला.

एसएचओ ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Noida Shocking: 1 साल से बंधक बनाकर नौकरानियों के साथ करता था रेप, जानें कैसे हुआ इस हैवानियत का खुलासा

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड