एजेंसी न्यूज

Haryana: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका, मासूम बेटे ने अपनी आखों से देखा मां की मौत

हरियाणा के फतेहाबाद में टोहाना स्टेशन के पास छेड़छाड़ का विरोध पर एक व्यक्ति ने 32 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे कथित तौर पर मौत हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Haryana: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका, मासूम बेटे ने अपनी आखों से देखा मां की मौत

चंडीगढ़, 2 सितंबर: हरियाणा के फतेहाबाद में टोहाना स्टेशन के पास छेड़छाड़ का विरोध पर एक व्यक्ति ने 32 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे कथित तौर पर मौत हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. Mumbai: पूर्व सूचना आयुक्त के फोन पर आया अश्लील वीडियो कॉल, सेक्सटोर्शन के शिकार होने के बाद दर्ज कराई FIR

उन्होंने बताया कि घटना महिला के नौ साल के बेटे की मौजूदगी में हुई. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने कहा कि महिला टोहाना जाने के लिए रोहतक के लखन माजरा के पास से यात्री ट्रेन में सवार हुई थी.

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है. जीआरपी थाना, हिसार के एसएचओ नरेश कुमार ने कहा कि महिला अपने बेटे के साथ यात्रा कर रही थी. उन्होंने कहा, ‘‘यात्री ट्रेन दिल्ली से टोहाना जा रही थी और महिला और उसका बेटा लखन माजरा से उसमें सवार हुए थे.’’

कुमार ने कहा कि अधिकांश यात्री पिछले स्टेशन पर ट्रेन से उतर चुके थे और घटना के दौरान ज्यादातर डिब्बे खाली थे. उन्होंने कहा कि टोहाना स्टेशन पर महिला का पति उनका इंतजार कर रहा था.

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि घटना में एक आरोपी शामिल था. हम उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’’

उन्होंने कहा कि जब ट्रेन टोहाना पहुंची, तो बिलख रहे बच्चे ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. उन्होंने बताया कि महिला का शव बाद में टोहाना से कुछ दूरी पर पटरियों के पास मिला.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).