Dream11 से लेकर WinZO, MPL तक, इन ऑनलाइन मनी गेम्स को सरकार ने किया बंद, ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 हुआ पास

ऑनलाइन मनी गेम्स (Online Money Games) पर अब सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. संसद ने हाल ही में प्रमोशन एंड रेग्युलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 पास किया है.

Cash Games Banned | Facebook

नई दिल्ली: ऑनलाइन मनी गेम्स (Online Money Games) पर अब सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. संसद ने हाल ही में प्रमोशन एंड रेग्युलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 पास किया है. इस कानून के तहत ऐसे सभी ऑनलाइन गेम्स को बैन कर दिया गया है जिनमें पैसे लगाकर खेला जाता है और बदले में कैश या इनाम जीतने का लालच दिया जाता है. सरकार का कहना है कि ऑनलाइन मनी गेम्स युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं. कई लोग इन खेलों में पैसा लगाकर कर्ज में डूब रहे थे. खासकर मिडिल क्लास युवा इसका शिकार हो रहे थे. आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये बिल ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग को बढ़ावा देगा, लेकिन मनी गेम्स पर रोक लगाएगा.

किन-किन प्लेटफॉर्म्स ने बंद की सर्विस?

बिल पास होने के बाद कई लोकप्रिय गेमिंग प्लेटफॉर्म्स ने तुरंत अपने मनी गेम्स बंद कर दिए. इनमें शामिल हैं:

इन सभी कंपनियों ने अपने आधिकारिक नोटिस में बताया है कि अब मनी गेम्स उपलब्ध नहीं होंगे.

कानून तोड़ने पर सख्त सजा

बिल में साफ लिखा है कि अगर कोई कंपनी या व्यक्ति ऑनलाइन मनी गेम्स चलाता है, तो उसे 3 साल तक की जेल हो सकती है या 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना, या दोनों. वहीं, ऐसे गेम्स का विज्ञापन करने वालों को भी 2 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है. सरकार का मानना है कि यह कदम समाज और युवाओं के लिए सकारात्मक असर लाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Dream11 Prediction: रावलपिंडी में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs West Indies 3rd ODI Match Dream11 Prediction: मुल्लांपुर में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं अपनी बेस्ट फैंटेसी टीम

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Dream11 Prediction: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Dream11 Prediction: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम