G20 Summit: पीएम मोदी ने जी20 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक
बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों ने अपने विचार साझा किए और जी20 सं संबंधित कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की जी20 अध्यक्षता से संबंधित पहलुओं पर चर्चा करने के लिए राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ एक वीडियो बैठक की अध्यक्षता की. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता पूरे देश की है, और यह देश की ताकत दिखाने का एक अनूठा अवसर है. यह भी पढ़ें: मैंडस चक्रवात का दिखा प्रभाव, चेन्नई के पट्टिनपक्कम इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी, देखें Video
पीएम मोदी ने टीम वर्क के महत्व पर जोर दिया और विभिन्न जी20 कार्यक्रमों के आयोजन में राज्यों का सहयोग मांगा.
उन्होंने बताया कि जी20 की अध्यक्षता पारंपरिक बड़े महानगरों से परे भारत के कुछ हिस्सों को प्रदर्शित करने में मदद करेगी, इस प्रकार हमारे देश के प्रत्येक हिस्से की विशिष्टता को सामने लाएगी.
इस तथ्य को रेखांकित करते हुए कि भारत की जी20 अध्यक्षता और विभिन्न आयोजनों पर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के फोकस के अगले एक वर्ष के दौरान बड़ी संख्या में दूसरे देशों के लोग भारत आएंगे. प्रधानमंत्री ने राज्यों से खुद को आकर्षक व्यवसाय, निवेश और पर्यटन स्थलों के रूप में बदलने का आग्रह किया.
उन्होंने जी20 आयोजनों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत को भी दोहराया.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों ने अपने विचार साझा किए और जी20 सं संबंधित कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2022 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

