शादीशुदा बेटी का प्रेमी के साथ भाग जाना पिता को नागवार गुजरा, गुस्से में आकर प्रेमी के भाई और दोस्त की कर दी हत्या

हमारे समाज में आज भी कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिन्हे सुनकर एक बड़ा धक्का लगता है. ताजा मामला में अपनी शादीशुदा बेटी के भाग जाने से नाराज एक पिता हरियाणा के महेंद्रगढ़ से राजस्थान के झुंझुन आया. गुस्साए पिता ने उसकी बेटी के प्रेमी के भाई और दोस्त का कत्ल कर दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits-Twitter)

झुंझुनू. हमारे समाज में आज भी कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिन्हे सुनकर एक बड़ा धक्का लगता है. ताजा मामला में अपनी शादीशुदा बेटी के भाग जाने से नाराज एक पिता हरियाणा (Haryana) के महेंद्रगढ़ से राजस्थान (Rajasthan) के झुंझुन आया. गुस्साए पिता ने उसकी बेटी के प्रेमी के भाई और दोस्त का कत्ल कर दिया.

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. चौकानेवाली बात यह है कि पुलिस के शिंकजे में रहने के बावजूद आरोपी ने अपनी बेटी और उसकी प्रेमी की हत्या करने की बात कही है. जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल की बेटी की शादी झुंझुनूं जिले के लालामांडी गांव में हुई थी. लेकिन आरोप है कि जैतपुरा निवासी कृष्ण उसे अपने साथ भगा ले गया. साथ ही दोनों हफ्ते भर से गायब हैं. यह भी पढ़ें-ऑनर किलिंग: अलीगढ़ में प्रेमी की हत्या के बाद मां-बाप ने बेटी को भी उतारा मौत के घाट, मरा समझकर फेंका

ज्ञात हो कि आरोपी पिता सोमवार रात हरियाणा के पथरवा गांव से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के जैतपुर गांव पहुंचा था.  लेकिन उसकी बेटी और प्रेमी उसे यहां नहीं मिले। बदले की आग में तप रहे आरोपी पिता को बेटी के प्रेमी का 20 वर्षीय भाई दीपक और उसका दोस्त नरेश कुमार सोते हुए मिले। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से दोनों के सिर पर चार-पांच गहरेवार किये जिससे उनकी मौत हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी