FSSAI Recall: एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, 2 फूड प्रोडक्ट्स को बाजार से तुरंत वापस मंगाने का आदेश, जानें क्या है वजह
FSSAI ने दोनों कंपनियों को प्रभावित उत्पादों को तुरंत बाजार से वापस मंगाने और Food Safety and Standards (Food Recall Procedure) Regulations, 2017 के तहत सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही रिकॉल प्रक्रिया पूरी करने और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने को कहा गया है.
FSSAI Orders Nilgiri Oil and Allied Industries, Aquagri Processing To Recall 2 Products Over Unsafe Samples: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दो फूड प्रोडक्ट्स को लेकर बड़ा कदम उठाया है. एफएसएसएआई ने Nilgiri Oil and Allied Industries और Aquagri Processing Pvt Ltd को अपने दो प्रोडक्ट्स तुरंत बाजार से वापस मंगाने (Recall) का आदेश दिया है. जांच के दौरान इन दोनों उत्पादों के सैंपल निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे. एक उत्पाद में तय सीमा से अधिक कीटनाशक (Pesticide Residues) पाए गए, जबकि दूसरे उत्पाद में कैडमियम (Cadmium) का स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला. दोनों कंपनियों ने शुरुआती रिपोर्ट को चुनौती दी थी, लेकिन दोबारा हुई जांच में भी वही नतीजे सामने आए. यह भी पढ़ें: क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर 30 सितंबर से फूड लेबल और एक्सपायरी डेट दिखाना अनिवार्य; FSSAI का कड़ा रुख
Shalimar's Chef Coriander Powder क्यों हुआ रिकॉल?
FSSAI ने Nilgiri Oil and Allied Industries द्वारा निर्मित Shalimar's Chef - Coriander Powder को तत्काल बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया है. नियामक जांच के दौरान कंपनी के परिसर से लिए गए सैंपल में निर्धारित सीमा से अधिक कीटनाशक अवशेष पाए गए. इसके बाद इस प्रोडक्ट को "Unsafe" घोषित किया गया.
कंपनी ने नियमों के तहत दोबारा जांच की मांग की थी. रेफरल लैब में दोबारा परीक्षण के बाद भी सैंपल में कीटनाशक अवशेष तय मानकों से अधिक पाए गए. इसके बाद FSSAI ने कहा कि यह उत्पाद Food Safety and Standards Act, 2006 और उससे जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है.
FSSAI ने नीलगिरी ऑयल एंड एलाइड इंडस्ट्रीज़ और एक्वाग्री प्रोसेसिंग को अपने 2 प्रोडक्ट्स वापस मंगाने का आदेश दिया:
The Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) has issued recall orders to two Food Business Operators (FBOs) under the FSS Act, 2006, following lab testing and evaluations.#FSSAIRecall pic.twitter.com/pTiHfiHTq5
— FSSAI (@fssaiindia) September 12, 2026
Aquagri Processing के Carrageenan प्रोडक्ट पर भी कार्रवाई
FSSAI ने Aquagri Processing Pvt Ltd द्वारा बनाए गए Carrageenan प्रोडक्ट को भी बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया है. जांच में इस उत्पाद के सैंपल में Cadmium का स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया. इसके बाद इसे भी "Unsafe" घोषित किया गया.
कंपनी ने भी दोबारा जांच के लिए अपील की थी. हालांकि रेफरल फूड लैबोरेटरी में हुई दोबारा जांच में भी वही परिणाम सामने आए. इसके बाद FSSAI ने इस उत्पाद को भी खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाला बताते हुए तत्काल रिकॉल का आदेश जारी किया.
FSSAI ने कंपनियों को क्या निर्देश दिए?
FSSAI ने दोनों कंपनियों को प्रभावित उत्पादों को तुरंत बाजार से वापस मंगाने और Food Safety and Standards (Food Recall Procedure) Regulations, 2017 के तहत सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही रिकॉल प्रक्रिया पूरी करने और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने को कहा गया है.
उपभोक्ताओं को क्या करना चाहिए?
यदि आपने Shalimar's Chef - Coriander Powder या Carrageenan प्रोडक्ट खरीदा है, तो पहले उसका विवरण FSSAI द्वारा जारी रिकॉल सूचना से मिलान करें. यदि आपका उत्पाद रिकॉल की सूची में शामिल है, तो उसका उपयोग न करें. FSSAI का कहना है कि उपभोक्ता और अन्य हितधारक रिकॉल किए गए उत्पादों की जानकारी उसके सार्वजनिक फूड रिकॉल सिस्टम के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2026 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

