देश

FSSAI Alert: कीटनाशकों की तय सीमा से ज्यादा अवशेष मिलने पर एवेरेस्ट जीरा पाउडर का बैच वापस मंगाने का आदेश, जानें पूरा मामला

एफएसएसएआई ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उन्होंने Batch No. E080668761 का एवेरेस्ट जीरा पाउडर खरीदा है तो पैकेजिंग पर बैच नंबर जरूर जांचें और नियामक या कंपनी की ओर से जारी आगे के निर्देशों का पालन करें.

FSSAI Alert: कीटनाशकों की तय सीमा से ज्यादा अवशेष मिलने पर एवेरेस्ट जीरा पाउडर का बैच वापस मंगाने का आदेश, जानें पूरा मामला

FSSAI Orders Everest Cumin Powder Recall: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एवेरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Everest Food Products Private Limited) को उसके प्री-पैक्ड जीरा पाउडर (Pre-packed Cumin Powder) के एक बैच को तत्काल बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया है. लैब जांच में इस बैच में कीटनाशकों (Pesticide Residues) के अवशेष तय मानकों से अधिक पाए गए, जिसके बाद इसे Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत "असुरक्षित (Unsafe)" घोषित किया गया है.

गोवा से लिया गया था सैंपल

एफएसएसएआई के मुताबिक, प्री-पैक्ड जीरा पाउडर का सैंपल गोवा स्थित Riverside Resorts & Holiday Homes Pvt. Ltd. से लिया गया था. जांच के दौरान इसमें Azoxystrobin और Thiamethoxam नामक कीटनाशकों के अवशेष निर्धारित अधिकतम सीमा (Maximum Residue Limit) से ज्यादा पाए गए. इसके बाद फूड एनालिस्ट ने इस सैंपल को असुरक्षित घोषित कर दिया.

रेफरल लैब ने भी रिपोर्ट की पुष्टि की

कंपनी को नियमों के तहत रिपोर्ट के खिलाफ अपील करने का अवसर दिया गया. इसके बाद सैंपल को रेफरल फूड लेबोरेटरी भेजा गया, जहां दोबारा जांच में भी यही पाया गया कि दोनों कीटनाशकों की मात्रा तय सीमा से अधिक है. इसके साथ ही "असुरक्षित" घोषित किए जाने के फैसले को बरकरार रखा गया.

इस बैच को तुरंत बाजार से हटाने का आदेश

एफएसएसएआई ने Batch No. E080668761 को तत्काल बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया है. साथ ही कंपनी को रिकॉल किए गए सभी उत्पादों का रिकॉर्ड रखने, तय समय सीमा के भीतर रिकॉल स्टेटस रिपोर्ट जमा करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं. रिकॉल प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट भी एफएसएसएआई को सौंपनी होगी.

एफएसएसएआई ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उन्होंने Batch No. E080668761 का एवेरेस्ट जीरा पाउडर खरीदा है तो पैकेजिंग पर बैच नंबर जरूर जांचें और नियामक या कंपनी की ओर से जारी आगे के निर्देशों का पालन करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2026 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).