Sexologist Clinics Raid in Lucknow: यौन शक्ति बढ़ाने के नाम पर ठगी! लखनऊ में 5 सेक्सोलॉजिस्ट क्लीनिक पर छापेमारी, जांच में मिली स्टेरॉयड और मिलावटी दवाइयां

लखनऊ में गुप्त रोगों और यौन समस्याओं के इलाज के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है. ड्रग्स डिपार्टमेंट ने शहर के 5 सेक्सोलॉजिस्ट क्लीनिकों पर छापा मारकर नकली और मिलावटी दवाएं जब्त की हैं.

Representative Image Created Using AI

Sexologist Clinics Raid in Lucknow: लखनऊ में गुप्त रोगों और यौन समस्याओं के इलाज के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है. ड्रग्स डिपार्टमेंट ने शहर के 5 सेक्सोलॉजिस्ट क्लीनिकों पर छापा मारकर नकली और मिलावटी दवाएं जब्त की हैं. इन दवाओं में खतरनाक स्टेरॉयड और एलोपैथिक दवाओं की मिलावट पाई गई है, जिन्हें आयुर्वेदिक बताकर बेचा जा रहा था. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने 17 और 18 फरवरी को लखनऊ के कई सेक्सोलॉजिस्ट क्लीनिकों पर छापा मारा.

इन क्लीनिकों में मरीजों को गुप्त रोगों और यौन समस्याओं का इलाज करने के नाम पर भारी रकम वसूली जा रही थी. जांच के दौरान इन क्लीनिकों में बड़ी मात्रा में नकली दवाएं मिलीं, जो मरीजों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं.

ये भी पढें: Lucknow Shocker: संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, अपने मां-बाप की हथौड़े से कर दी हत्या; लखनऊ के मोहनलालगंज का मामला (Watch Video)

किन क्लीनिकों पर हुई कार्रवाई?

छापेमारी के दौरान कुल 10 दवा नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए मेरठ की सरकारी प्रयोगशाला भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी

ड्रग्स डिपार्टमेंट ने आम जनता से अपील की है कि वे बिना प्रमाणित डॉक्टर या पंजीकृत मेडिकल स्टोर से कोई भी दवा न लें. नकली और मिलावटी दवाएं गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती हैं. अगर आप भी किसी ऐसे फर्जी क्लीनिक के बारे में जानते हैं, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

Share Now

\