News

Fraud of Women on Matrimonial Sites: मेट्रिमोनियल साइट से धोखाधड़ी! नकली हीरे के गहने देकर 15 युवतियों के साथ रेप, अहमदाबाद से आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद के एक युवक ने मेट्रिमोनियल साइट में फेक प्रोफाइल बनाकर करीब 15 युवतियों और महिलाओं के साथ संबंध बनाएं और उनका रेप किया. घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम हिमांशु पांचाल है.

Fraud of Women on Matrimonial Sites: मेट्रिमोनियल साइट से धोखाधड़ी! नकली हीरे के गहने देकर 15 युवतियों के साथ रेप, अहमदाबाद से आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Credit-(Pixabay)

Fraud of Women on Matrimonial Sites: अहमदाबाद के एक युवक ने मेट्रिमोनियल साइट में फेक प्रोफाइल बनाकर करीब 15 युवतियों और महिलाओं के साथ संबंध बनाएं और उनका रेप किया. घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम हिमांशु पांचाल है.पांचाल ने जो फर्जी प्रोफाइल बनाया था उसमें वह ये दर्शाता था  कि वह एक अमीर परिवार से हैं और उसके पास कई प्रॉपर्टीज हैं. लड़कियों को फंसाने के बाद वह उन्हें वसई, मुंबई और अहमदाबाद के होटलों में बुलाता था, जहां वह शादी का वादा करता था.

बताया जा रहा है की आरोपी खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिलाओं के साथ फ्रॉड करता था.यह शख्स मैट्रिमोनियल साइट्स पर गलत जानकारी देकर महिलाओं से दोस्ती करता था और उन्हें शादी का वादा करता था.  जैसे ही उसे पता चलता कि महिलाएं जाल में फंस गई हैं,तो  वह उन्हें धोखा देकर भाग जाता था.दिलचस्प बात यह है कि उस पर पिछले ढाई साल में 15 से ज्यादा महिलाओं से रेप करने के आरोप है. अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के रहने वाले हिमांशु योगेशभाई पांचाल ने महिलाओं को लुभाने के लिए इन साइटों पर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी.ये भी पढ़े:A Rape Every 16 Minutes: भारत में हर 16 मिनट में एक महिला के साथ होता है रेप! सोचने पर मजबूर करती है NCRB की रिपोर्ट

साइट्स पर खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था

इन साइटों पर वह खुद को साइबर सुरक्षा विभाग से जुड़ी दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता था. पांचाल की फर्जी प्रोफाइल में यह भी बताया गया कि वह एक अमीर परिवार से हैं और उसके पास कई संपत्तियां हैं.युवतियों से संपर्क करने के बाद, वह उन्हें वसई, मुंबई और अहमदाबाद के होटलों में आमंत्रित करता था, जहां वह शादी का वादा करता था, नकली हीरे के आभूषण उपहार में देता था और पहली मुलाकात में उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था.बाद में, वह किसी बहाने उनसे पैसे भी वसूलता था, और आखिर में महिलाओं का यौन और आर्थिक शोषण करने के बाद उनसे संपर्क बंद कर देता था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 फरवरी को मीरा रोड की एक 31 वर्षीय महिला ने वालिव पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.महिला ने दावा किया कि पांचाल ने एक मेट्रिमोनियल साइट पर उससे संपर्क किया.फिर उसने उसे हीरे का हार उपहार में देकर उसका विश्वास जीत लिया.इसके बाद में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. हार भी नकली निकला.

आरोपी को किया अहमदाबाद से गिरफ्तार

पीड़िता ने वसई और अहमदाबाद के दो होटलों के नाम बताए जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और तकनीकी जांच के बाद उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया .वालिव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन सनप ने कहा कि पांचाल बातों में माहिर था और अपनी अच्छी अंग्रेजी से महिलाओं को प्रभावित करता था और उसके पास पांच फोन और एक एप्पल लैपटॉप था.वह कॉल के लिए हमेशा होटल के वाईफाई और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता था.

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने करीब एक दर्जन महिलाओं से इसी तरह वैवाहिक साइटों के जरिए संपर्क कर उन्हें ठगा है.महिला की शिकायत के आधार पर, वालिव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64(2)(एम) (बलात्कार) और 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत एफआईआर दर्ज की है. अब इस मामले की आगे की जांच जारी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).