देश

Singrauli Shocker: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में सेप्टिक टैंक में मिले चार शव, हत्या का संदेह; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक घर के सेप्टिक टैंक से शनिवार शाम को चार शव बरामद किए गए. पुलिस को संदेह है कि यह कई हत्याओं से जुड़ा मामला हो सकता है.

Singrauli Shocker: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में सेप्टिक टैंक में मिले चार शव, हत्या का संदेह; जांच में जुटी पुलिस
Photo- X/@AyodhyaTiw4008

Singrauli Shocker: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक घर के सेप्टिक टैंक से शनिवार शाम को चार शव बरामद किए गए. पुलिस को संदेह है कि यह कई हत्याओं से जुड़ा मामला हो सकता है. एक अधिकारी ने बताया कि जिस घर से ये शव बरामद किये गये हैं, वह जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित बरगवान पुलिस थाना के क्षेत्र के अंतर्गत है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और टैंक में चार शव को बाहन निकाला.

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान घर के मालिक हरि प्रसाद प्रजापति के बेटे सुरेश प्रजापति (30) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान करण हलवाई के रूप में हुई है.

ये भी पढें; MP: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जेसीबी से नाग की मौत, शव के करीब घंटों बैठी रही नागिन

एएसपी ने बताया कि अन्य दो शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुरेश और करण एक जनवरी को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर आए थे. संदेह है कि उनकी हत्या परिसर में ही की गई और शवों को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया. फिलहाल, मामले में जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).