देश

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का सामूहिक दुष्कर्म को लेकर अजीबो गरीब बयान, 'बिहार बड़ा राज्य, ऐसी घटनाएं होती रहती हैं'

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक अजीबोगरीब बयान दे दिया. उन्होंने वैशाली के जंदाहा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कहा कि बिहार बड़ा राज्य है. ऐसी कुछ घटनाएं (बात) होती रहती हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का सामूहिक दुष्कर्म को लेकर अजीबो गरीब बयान, 'बिहार बड़ा राज्य, ऐसी घटनाएं होती रहती हैं'
जीतन राम मांझी (photo credits : PTI)

हाजीपुर, 14 सितम्बर :बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक अजीबोगरीब बयान दे दिया. उन्होंने वैशाली के जंदाहा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कहा कि बिहार बड़ा राज्य है. ऐसी कुछ घटनाएं (बात) होती रहती हैं. बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख मंगलवार को वैशाली पहुंचे थे. इस दौरान जब पत्रकारों ने जंदाहा के सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के जंगलराज और गुंडा राज कहे जाने के विषय में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि कहने को कुछ भी कहा जा सकता है. यहां कोई एक करोड़ या आधा करोड़ आबादी नहीं है. यहां की आबादी 12 करोड़ है.

उन्होंने कहा कि गांव में कहावत है कि जहां ज्यादा बर्तन होता है, वहां बजता ही है. ऐसे में कुछ न कुछ बात होती रहती है. ऐसे में यह देखा जाना चाहिए कि जो घटनाएं हुई हैं, उन पर सरकार की ओर से क्या कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि सरकार त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा ऐसी घटनाएं साजिश भी हो सकती है, सरकार को बदनाम करने के लिए भी हो सकती है. यह भी पढ़ें : बंगाल कोयला तस्करी मामला: सीबीआई की विशेष अदालत ने 15 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले वैशाली जिले के जंदाहा में एक सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने गए थे. इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि बिहार में जंगल राज आ गया है. पुलिस व्यवस्था पूरी तरह फेल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).