देश

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने डोमिसाइस नीति लागू करने की उठाई मांग

बिहार में चल रही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य अभ्यर्थियों के सफल होने के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रदेश में डोमिसाइस नीति लागू करने की मांग की है.

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने डोमिसाइस नीति लागू करने की उठाई मांग
Jitan Ram Manjhi Photo Credits: Twitter

पटना, 27 अक्तूबर : बिहार में चल रही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य अभ्यर्थियों के सफल होने के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रदेश में डोमिसाइस नीति लागू करने की मांग की है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल से लिखा कि बिहार के पढे लिखे युवा मजदूरी करे दूसरे राज्यों में और बिहारियों के हिस्से की सरकारी नौकरी 'लैंड फॉर जॉब' और 'मनी फॉर जॉब' के तहत आप बेच दें.

उन्होंने आगे लिखा कि 'बिहारी नौकरियों पर पहला अधिकार मांगें बिहारी बेरोज़गार', वोट दें बिहारी और नौकरी पाएं बाहरी, यह नहीं चलेगा. सूबे में डोमिसाइल नीति लागू हो. बिहार को 2 नवंबर को 1.20 लाख नए शिक्षक मिलेंगे. ये सभी शिक्षक बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बहाल किए गए हैं. इनमें से 12 फीसदी शिक्षक बिहार से बाहर के हैं. इसका मतलब है कि लगभग 14 हजार अभ्यर्थी दूसरे राज्यों के हैं. बताया जाता है कि ये सभी प्राथमिक शिक्षक के तौर पर अनारक्षित वर्ग में चयनित हुए हैं. यह भी पढ़ें : PM मोदी ने किया 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, JIO की नई टेक्नोलॉजी का लिया जायजा | Video

कहा जा रहा कि इनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के हैं. इसके अलावा झारखंड, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के भी अभ्यर्थी नियुक्त हुए हैं. अनारक्षित वर्ग में राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को भी शिक्षक नियुक्ति में आवेदन देने की छूट दी गई थी. प्राथमिक शिक्षक के रूप में कुल 72 हजार चयनित हुए हैं, इनमें 14 हजार दूसरे राज्यों के हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).