दुबई से मूंगफली में 45 लाख रु. की विदेशी मुद्रा छुपाकर लाने का आरोप, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

सुरक्षा बलों को मुद्रा तस्करी के इस नये तरीके का पता मंगलवार शाम को उस वक्त चला जब मुराद अली की ‘‘संदिग्ध’’ गतिविधियों के आधार पर उन्होंने उससे पूछताछ की। वह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के टर्मिनल-3 पर दुबई के लिए एअर इंडिया का विमान लेने वाला था।

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

दिल्ली हवाईअड्डा पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एक यात्री के पास से पके हुए मीट के टुकड़ों, मूंगफली और बिस्किट में छिपाकर रखी गई 45 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सुरक्षा बलों को मुद्रा तस्करी के इस नये तरीके का पता मंगलवार शाम को उस वक्त चला जब मुराद अली की ‘‘संदिग्ध’’ गतिविधियों के आधार पर उन्होंने उससे पूछताछ की. वह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (Indira Gandhi International Airport) के टर्मिनल-3 पर दुबई के लिए एअर इंडिया का विमान लेने वाला था.

सीआईएसएफ के प्रवक्ता सहायक महानिरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘यात्री के बैग की गहन जांच करने पर पके हुए मांस के टुकड़ों, मूंफलियों, बिस्किट के पैकेटों और अन्य खाद्य सामग्री में छिपाकर रखी गई विदेशी मुद्रा बरामद हुई.’’सिंह ने बताया, ‘‘तस्करी के इरादे से विदेशी मुद्रा छिपाने का यह खास और अनोखा तरीका है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड