Food Poisoning: राजस्थान के दौसा में शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग बीमार

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग के चलते 107 लोग बीमार हो गए. बताया जा रहा है कि क्षेत्र के बिलोना गांव में बुधवार की रात भात के कार्यक्रम दौरान इन लोगों ने मिश्री मावा खाया था.

(Photo Credits Pixabay)

दौसा (राजस्थान), 23 मई : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग के चलते 107 लोग बीमार हो गए. बताया जा रहा है कि क्षेत्र के बिलोना गांव में बुधवार की रात भात के कार्यक्रम दौरान इन लोगों ने मिश्री मावा खाया था.

लालसोट के मुख्य प्रखंड चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. पवन जैन ने बताया कि बीती रात बिलोना गांव में एक शादी मे भात का कार्यक्रम चल रहा था. इन लोगों ने कार्यक्रम में मिश्री मावा खाया और कुछ देर बाद पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत होने लगी. बिलोना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक करके फूड प्वाइजन के शिकार लोगों को भर्ती कराया गया. यह भी पढ़ें : Rajasthan Board 10th Result Update: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द, वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देखें रिजल्ट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलोना पर धीरे-धीरे लोगों की फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती गई और बीमारों की संख्या 107 हो गई. उधर 80 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कर इलाज किया गया इसके बाद भर्ती मरीजों के लिए बेड कम पड़ने और हालत गंभीर होने के चलते कुछ मरीजों के जिला अस्पताल लालसोट में रेफर किया गया, जहां 27 लोगों का इलाज किया गया.

दौसा के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीताराम मीणा, लालसोट के बीसीएमओ सहित विभाग के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे. सीएमएचओ ने बताया कि रात 12 बजे से फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का आना शुरू हुआ और तड़के चार बजे तक इन लोगों की संख्या 107 हो गई फिलहाल तमाम भर्ती मरीजों की तबीयत में सुधार होने के चलते सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है . इधर बताया तो यह भी जा रहा है कि बिलोना गांव में अपनी बहन के यहां भात देने आये भातई अपने साथ मिश्री मावा लेकर भाड़ोती से बिलोना आए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड