Food Experiment: ओरियो के पकोड़े और दूध की मैगी के बाद, अब वायरल हो रहा 'मोया-मोया इडली', देखें VIDEO
वीडियो में एक सख्स पहले इडली को दो पार्ट में कट कर लेता है. इसके बाद उसमें नारियल और तीखी चटनी डालकर मिक्स कर देता है. इस मिक्सर में रसम भी डाला जाता है. इसके बाद इसमें आइस्क्रीम डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाया जाता है. अब 'मोया-मोया इडली' सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
Food Experiment: सोशल मीडिया पर फूड एक्सपेरिमेंट के बहुत से वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन यह थोड़ा अलग है. दरअसल, इस बार 'मोया-मोया इडली' डिश का वीडियो वायरल हो रहा है. इस डिश को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी नहीं भा रहा है. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इसमें देखा जा सकता है कि एक सख्स पहले इडली को दो पार्ट में कट कर लेता है. इसके बाद उसमें नारियल और तीखी चटनी डालकर मिक्स कर देता है. इस मिक्सर में रसम भी डाला जाता है. इसके बाद इसमें आइस्क्रीम डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाया जाता है. अब 'मोया-मोया इडली' सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
देखें VIDEO:
View this post on Instagram
हालांकि, ऐसा फूड एक्सपेरिमेंट पहली बार नहीं किया गया है. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ओरियो के पकोड़े और दूध की मैगी का वीडियो वायरल हो चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

