एजेंसी न्यूज

Himachal Pradesh Flood: हिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ आई, मंडी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. लाहौल और स्पीति के उदयपुर में बाढ़ आने के बाद संसारी-किल्लर-तांदी सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने यह जानकारी दी

Himachal Pradesh Flood: हिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ आई, मंडी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
Flood | Twitter

शिमला, 29 जून हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लाहौल और स्पीति के उदयपुर में बाढ़ आने के बाद संसारी-किल्लर-तांदी सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने यह जानकारी दी. केंद्र ने बताया कि राज्य में भूस्खलन की कोई बड़ी घटना होने की सूचना नहीं है. यह भी पढ़ें: बारपेटा जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर, 43 हजार से अधिक लोग प्रभावित

इसके अनुसार, टिंडी क्षेत्र में फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई क्योंकि स्थानीय मौसम कार्यालय ने पांच जुलाई तक राज्य में बारिश का अनुमान जताया है.

मौसम कार्यालय के अनुसार शिमला में 51 मिलीमीटर (मिमी), मशोबरा में 44 मिमी, घमौर में 40.2 मिमी, डलहौजी में 30 मिमी, कांगड़ा में 19 मिमी, धर्मशाला में 18.2 मिमी और नारकंडा में 14 मिमी बारिश हुई.

मंडी जिले में पंडोह के निकट अचानक आई बाढ़ के बाद मंगलवार को लापता हुई एक महिला का शव बृहस्पतिवार को बरामद किया गया, जिससे राज्य में मानसून के मौजूदा मौसम में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).