Fixed Deposit Interest Rate: बजट में क्या FD को लेकर सरकार देगी राहत? जानें SBI, HDFC और Axis बैंक की ब्याज दरें
Budget 2025: वर्तमान में एफडी ब्याज पर जमाकर्ता पर लागू उच्चतम कर स्लैब के अनुसार सालाना टैक्स लगाया जाता है.
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का आगामी वित्तीय वर्ष का बजट 2025 पेश करेंगी. इस दौरान मिडिल क्लास के लिए कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद जताई जा रही है. सबसे ज्यादा कर राहत की उम्मीद की जा रही है.
एक बजट-पूर्व रिपोर्ट में कहा गया है, सरकार फिक्स्ड डिपाजिट अकाउंट से होने वाली आय पर 15% की एक समान दर से कर लगा सकती है. इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि सरकार को एफडी (FD) और अन्य टर्म डिपाजिट पर टैक्स को अन्य एसेट वर्गों के समान ही मानना चाहिए.
वर्तमान में एफडी ब्याज पर जमाकर्ता पर लागू उच्चतम कर स्लैब के अनुसार सालाना टैक्स लगाया जाता है, जबकि इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश पर शॉट टर्म गेन के लिए 20% और लॉन्ग टर्म गेन के लिए 12.5% कर लगाया जाता है.
जानें लेटेस्ट FD ब्याज दरें -
वर्तमान में प्रमुख बैंकों में एफडी जमा 7 दिनों से लेकर 10 वर्षों तक की विभिन्न अवधियों की जमा राशियों पर 5% से 7.75% तक सालाना ब्याज मिलता हैं-
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) द्वारा दी जाने वाली एफडी दरों पर एक नज़र डालते है.
एसबीआई एफडी दरें (SBI FD rates) :
| मैचौरिटी पीरियड
Maturity period
|
जनरल पब्लिक (%)
General Public (%)
|
सीनियर सिटीजन (%)
Senior Citizen (%) |
| 180 दिन से 210 दिन | 6.25 | 6.75 |
| 211 दिन से 1 वर्ष से कम | 6.5 | 7 |
| 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम | 6.8 | 7.3 |
| 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम | 7 | 7.5 |
| 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम | 6.75 | 7.25 |
| 5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 6.5 | 7.5 |
*15 जून 2024 से प्रभावी. 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल टर्म डिपाजिट (Retail term deposits) पर लागू.
एचडीएफसी बैंक एफडी दरें (HDFC Bank FD rates) :
| मैचौरिटी पीरियड
Maturity period
|
जनरल पब्लिक (%)
General Public (%)
|
सीनियर सिटीजन (%)
Senior Citizen (%) |
| 6 महीने 1 दिन < = 9 महीने | 5.75 | 6.25 |
| 9 महीने 1 दिन से < 1 वर्ष | 6.00 | 6.50 |
| 1 वर्ष से < 15 महीने | 6.60 | 7.10 |
| 15 महीने से < 18 महीने | 7.10 | 7.60 |
| 18 महीने से < 21 महीने | 7.25 | 7.75 |
| 21 महीने - 2 वर्ष | 7.00 | 7.50 |
| 2 वर्ष 1 दिन से < 2 वर्ष 11 महीने | 7.00 | 7.50 |
| 2 वर्ष 11 महीने - 35 महीने | 7.35 | 7.85 |
| 2 वर्ष 11 महीने 1 दिन < = 3 वर्ष | 7.00 | 7.50 |
| 3 वर्ष 1 दिन से < 4 वर्ष 7 महीने | 7.00 | 7.50 |
| 4 वर्ष 7 महीने - 55 महीने | 7.40 | 7.90 |
| 4 वर्ष 7 महीने 1 दिन < = 5 वर्ष | 7.00 | 7.50 |
| 5 वर्ष 1 दिन - 10 वर्ष | 7.00 | 7.50 |
24 जुलाई 2024 से प्रभावी. 3 करोड़ रुपय से कम की रिटेल टर्म डिपाजिट के लिए लागू. वरिष्ठ नागरिक दरें NRI पर लागू नहीं होती हैं.
एक्सिस बैंक एफडी दरें (Axis Bank FD rates) :
| मैचौरिटी पीरियड
Maturity period
|
जनरल पब्लिक (%)
General Public (%)
|
सीनियर सिटीजन (%)
Senior Citizen (%) |
| 6 महीने < 7 महीने | 5.75 | 6.25 |
| 7 महीने < 8 महीने | 5.75 | 6.25 |
| 8 महीने < 9 महीने | 5.75 | 6.25 |
| 9 महीने < 10 महीने | 6 | 6.5 |
| 10 महीने < 11 महीने | 6 | 6.5 |
| 11 महीने – 11 महीने | 6 | 6.5 |
| 11 महीने 25 दिन < 1 वर्ष | 6 | 6.5 |
| 1 वर्ष – 1 वर्ष 4 दिन | 6.7 | 7.2 |
| 1 वर्ष 5 दिन – 1 वर्ष 10 दिन | 6.7 | 7.2 |
| 1 वर्ष 11 दिन – 1 वर्ष 24 दिन | 6.7 | 7.2 |
| 1 वर्ष 25 दिन < 13 महीने | 6.7 | 7.2 |
| 13 महीने < 14 महीने | 6.7 | 7.2 |
| 14 महीने < 15 महीने | 6.7 | 7.2 |
| 15 महीने < 16 महीने | 7.25 | 7.75 |
| 16 महीने < 17 महीने | 7.25 | 7.75 |
| 17 महीने < 18 महीने | 7.25 | 7.75 |
| 18 महीने < 2 साल | 7.25 | 7.75 |
| 2 साल < 30 महीने | 7.1 | 7.6 |
| 30 महीने < 3 साल | 7.1 | 7.6 |
| 3 साल < 5 साल | 7.1 | 7.6 |
| 5 साल से 10 साल | 7 | 7.75 |
27 जनवरी, 2025 से प्रभावी. 3 करोड़ रुपय से कम की रिटेल टर्म डिपाजिट के लिए लागू.
यह भी पढ़े-तेजी से बढ़ रहा शेयर बाजार का दायरा, महाराष्ट्र-यूपी टॉप पर, चार निवेशकों में से एक महिला