Odisha Shocker: पुरी में 5 साल की मासूम के साथ रेप, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही बच्ची
ओडिशा के पुरी में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है. मासूम बच्ची कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.
पुरी, 24 जनवरी: ओडिशा (Odisha)के पुरी (Puri) शहर में पांच वर्षीय एक बच्ची (Five Year Old Girl) के साथ उसके घर की छत पर कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) किया गया जो कटक (Cuttack) के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही (Fighting For Life) है. Rajasthan Shocker: राजस्थान में फिर लूटी एक नाबालिग लड़की की अस्मत, अपहरण के बाद दो लोगों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को उस समय हुई जब बच्ची घर पर अकेली थी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी बच्ची को घर की छत पर ले गया और वहां उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया. उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची के परिवार की जान-पहचान का है.
अधिकारी के अनुसार, बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां छत पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक घटनास्थल से भाग गया था.पुलिस ने बताया कि बच्ची को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस अधीक्षक केवी सिंह ने कहा कि जगतसिंहपुर निवासी आरोपी पेशे से चालक है और उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई हैं.
सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधनियम (पॉक्सो एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

