देश

Rajasthan Shocker: राजस्थान में फिर लूटी एक नाबालिग लड़की की अस्मत, अपहरण के बाद दो लोगों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

नागौर की मरोठ पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरा फरार चल रह है. मामला मरोठ थाना क्षेत्र के एक गांव का है. एक 15 वर्षीय लड़की स्कूल जा रही थी. रास्ते में मिले दो लोगों ने उसे लिफ्ट के बहाने उसकाअपहरण करने के बाद उसके साथ रेप किया

Rajasthan Shocker: राजस्थान में फिर लूटी एक नाबालिग लड़की की अस्मत, अपहरण के बाद दो लोगों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

जयपुर: नागौर की मरोठ पुलिस  (Maroth Police) ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Gangrape) के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरा फरार चल रह है. मामला मरोठ थाना क्षेत्र के एक गांव का है. एक 15 वर्षीय लड़की (Girl) स्कूल (School) जा रही थी. रास्ते में मिले दो लोगों ने उसे लिफ्ट के बहाने उसका अपहरण करने के बाद उसके साथ  रेप किया. रेप के दौरान आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया, दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद वहां से फरार हो गए. घर पहुंचने पर किशोरी ने इस आप बीती को अपने परिजन से बताई.

किशोरी के साथ घटित घटना को लेकर परिवार वाले शनिवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया. केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच डिप्टी एसपी (Deputy SP) रैंक के एक अधिकारी को सौंपा गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इस केस में शामिल एकआरोपी को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़े: Rajasthan Shocker: दौसा में LPG गोदाम के पास 32 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप: आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाया कि उनकी बच्ची बुधवार को स्कूल जा रही थी. रास्ते में बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे स्कूल तक लिफ्ट देने की पेशकश की. उनकी बच्ची उनके बाइक पर बैठ गई. वे रास्ते में उनकी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया. रेप की घटना को वह किसी से ना बताये परिवार वालो को जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया.

पुलिस स्टेशन में दी शिकायत  में लड़की के पिता ने शंकर लाल (22) और ओम प्रकाश (21) का नाम दिया है. पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में दूसरी आरोपी फरार चल रहा है. उसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण के साथ ही पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).