देश

Jharkhand Train Accident: झारखंड में ट्रेन हादसे के बाद पांच ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले; यहां देखें पूरी डिटेल

झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में आज तड़के चार बजे एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के पटरी से उतरने के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे 5 ट्रेनें रद्द कर दी हैं और चार ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं.

Jharkhand Train Accident: झारखंड में ट्रेन हादसे के बाद पांच ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले; यहां देखें पूरी डिटेल
Train Accident in Jharkhand - ANI

Jharkhand Train Accident: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में आज तड़के चार बजे एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. यहां झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया है और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि एक और भयावह रेल दुर्घटना. आज सुबह झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतर गई, कई मौतें और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, यह दुखद परिणाम है. मैं गंभीरता से पूछती हूं कि क्या यही शासन व्यवस्था है? मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.

12810 हावड़ा-मुंबई मेल के पटरी से उतरने के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे 5 ट्रेनें रद्द कर दी हैं और चार ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं. इसके अलावा 80% से अधिक यात्रियों को बसों से नजदीकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया.

ये भी पढें: Jharkhand Train Accident Video: झारखंड में बड़ा रेल हादसा, हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतरी, 2 की मौत, 50 घायल, मदद के लिए Help लाइन नंबर जारी

झारखंड में ट्रेन हादसे के बाद पांच ट्रेनें कैंसिल

ये पांच ट्रेनें हुई हैं कैंसिल

  • 22861 हावडा-कांटाबाजी एक्सप्रेस कैंसिल
  • 08015/18019 खड़कपुर-धनबाद एक्सप्रेस कैंसिल
  • 12021/12022 हावड़ा-बारबिल एक्सप्रेस कैंसिल
  • 18109 टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस कैंसिल
  • 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस कैंसिल

ये चार ट्रेनें हुई हैं डायवर्ट

  • 18114 बिलासपुर-टाटा एक्स. को राउरकेला में शॉर्ट टर्मिनेट
  • 18190 एर्नाकुलम-टाटा एक्स. को चक्रधरपुर में शॉर्ट टर्मिनेट
  • 18011 हावड़ा-चक्रधरपुर एक्स. को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट
  • 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस को बिलासपुर में शॉर्ट टर्मिनेट

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे. तभी अचानक एक तेज आवाज और झटके के साथ कई डिब्बे एक के बाद एक पटरी से उतरते चले गए. ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. ऊपर के बर्थ पर सो रहे कई यात्री नीचे गिर गए. सामान बिखर गया. इस हादसे के बाद रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर किए गए हैं. टाटानगर में 06572290324, चक्रधरपुर में 06587 238072, राउरकेला में 06612501072, 06612500244 और हावड़ा 9433357920, 03326382217 पर संपर्क किया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).