Gurugram: बुजुर्ग दंपती की पिटाई करने के आरोप में पांच पुलिसकर्मी निलंबित, तीन गिरफ्तार
शराब के नशे में धुत तीन पुलिसकर्मियों को बुजुर्ग दंपती की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी . अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव में बुधवार रात हुक्का मांगते हुये एक घर में हंगामा करने के मामले में दो अन्य पुलिसकर्मी फरार हैं.
गुरुग्राम, 20 अक्टूबर: शराब के नशे में धुत तीन पुलिसकर्मियों को बुजुर्ग दंपती की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी .
अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव में बुधवार रात हुक्का मांगते हुये एक घर में हंगामा करने के मामले में दो अन्य पुलिसकर्मी फरार हैं. उन्होंने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. Gurugram Shocker: बिना कपड़ों के सूटकेस में मिली युवती की लाश, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस.
पुलिस ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को परिवार के अन्य सदस्यों ने पकड़ लिया था जिन्हें मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद उनके हवाले कर दिया गया . बादशाहपुर थाने के निरीक्षक मदनलाल ने बताया, ‘‘तीन लोगों (पुलिसकर्मियों) को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले तीनों के रक्त के नमूने में अल्कोहल की मात्रा होने की पुष्टि हुयी थी .’’
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) उपासना ने बताया, ‘‘सभी पांच पुलिसकर्मी मेरे कार्यालय में तैनात थे, लेकिन अब सभी निलंबित हैं और हमने उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है.’’ उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और तथ्यों की पुष्टि की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

