Barabanki Road Accident: बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो कारें आपस में टकराई, गाड़ी में लगी आग से 5 लोगों की दर्दनाक मौत: VIDEO

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक भीषण एक्सीडेंट में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.

Five people died tragically in the horrific accident (Credit-@nedricknews)

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर दो कारों की टक्कर के कारण एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए.घटना उस समय हुई जब वैगन आर कार सड़क किनारे खड़ी थी. कुछ यात्री कार के बाहर थे और कुछ भीतर बैठे थे. तभी तेज़ रफ्तार ब्रेज़ा कार ने आकर वैगन आर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी शक्तिशाली थी कि वैगन आर लगभग 200 मीटर दूर जाकर रुकी और देखते ही देखते उसमें आग लग गई.

इस हादसे में वैगन आर में बैठे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Barabanki Road Accident: बाराबंकी सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान

कार एक्सीडेंट में जलकर 5 लोगों की मौत

ब्रेजा में सवार छह लोग घायल

आग लगने के कारण वैगन आर में बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं ब्रेजा में बैठे छह लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया और तुरंत हॉस्पिटल भेजा गया.यह दुर्घटना सुबेहा थाना (Subeha Police Station) क्षेत्र के रतौली ढीह के पास, एक्सप्रेसवे के प्वाइंट 51.6 (Point 51.6) पर हुई.सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू काम शुरू किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने हादसे पर शोक व्यक्त किया.उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि राहत और बचाव कार्य तुरंत तेज़ करें,घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करें.पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए.

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें