News

Ahmedabad Shocker: एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या, 3 बच्चे भी शामिल, अहमदाबाद की घटना से लोग हैरान

अहमदाबाद के बावल इलाकें में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

Ahmedabad Shocker: एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या, 3 बच्चे भी शामिल, अहमदाबाद की घटना से लोग हैरान
(Photo Credits Twitter)

गुजरात, अहमदाबाद: अहमदाबाद से रविवार को एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. शहर के बावल इलाके में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली.बताया जा रहा है कि सभी ने जहर खाकर अपना जीवन समाप्त किया.इस हृदयविदारक घटना में 34 वर्षीय पिता विपुल कांजी वाघेला, उनकी 26 वर्षीय पत्नी सोनल, साथ ही 11 और 5 साल की दो बेटियां और 8 साल का बेटा शामिल हैं. पूरा परिवार एक किराए के मकान में रह रहा था, जहां से सभी के शव बरामद हुए.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पूरे घर की तलाशी ली गई और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया, ताकि मौत की वजह और समय की सही जानकारी जुटाई जा सके.

अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह साफ हो सके.ये भी पढ़े:Hamirpur Suicide Video: शख्स ने आत्महत्या करने से पहले बनाया वीडियो, पत्नी और सास को सख्त सजा देने की मांग की, हमीरपुर में शख्स ने किया सुसाइड

पुलिस लोगों से कर रही है पूछताछ

पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है और परिवार की पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है.शुरुआती जांच में किसी घरेलू कलह या आर्थिक तंगी की बात सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारी हर संभव पहलू की जांच कर रहे हैं.

पंचकूला की घटना से मिलती-जुलती परिस्थिति

यह मामला हरियाणा के पंचकूला में हाल ही में घटी आत्महत्या की घटना से काफी हद तक मेल खाता है. वहां भी देहरादून के एक परिवार के सात सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी. उस केस में परिवार पर भारी कर्ज होने की बात सामने आई थी.

आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर:

टेली मानस (स्वास्थ्य मंत्रालय) – 14416 या 1800 891 4416; निमहंस – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; पीक माइंड – 080-456 87786; वंद्रेवाला फाउंडेशन – 9999 666 555; अर्पिता आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन – 080-23655557; आईकॉल – 022-25521111 और 9152987821; सीओओजे मानसिक स्वास्थ्य फाउंडेशन (सीओओजे) – 0832-2252525।

पुरुषों की हेल्पलाइन नंबर:

मिलाप: 9990588768; अखिल भारतीय पुरुष हेल्पलाइन: 9911666498; पुरुष कल्याण ट्रस्ट: 8882498498.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).