एजेंसी न्यूज

Arrest In Bribery: रिश्वत मांगने के मामले में नगर पंचायत अधिकारी समेत पांच लोग हुए गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में नालियों के निर्माण का ठेका जारी करने के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में वरिष्ठ नगर पंचायत अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने जानकारी दी.

Arrest In Bribery: रिश्वत मांगने के मामले में नगर पंचायत अधिकारी समेत पांच लोग हुए गिरफ्तार
Credit -Pixabay

गोंदिया (महाराष्ट्र), 15 मई महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में नालियों के निर्माण का ठेका जारी करने के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में वरिष्ठ नगर पंचायत अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने जानकारी दी.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके बेटे को 2023-24 के लिए एक निविदा के जरिये 12.15 लाख रुपये की लागत से दो नालियों के निर्माण का ठेका मिला था, लेकिन उसे कार्य आदेश जारी नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि जब ठेकेदार ने संबंधित अधिकारियों और नगर पंचायत अधिकारी से संपर्क किया, तो उन्होंने कथित तौर पर निविदा राशि का 15 प्रतिशत मांगा, जो 1.82 लाख रुपये था.

ठेकेदार के पिता ने गोंदिया एसीबी में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी. यह भी पढ़े :Thane: ठाणे में पेड़ गिरने से दो घरों का नुकसान, कोई जीवितहानि नहीं हुई

शिकायत के सत्यापन के बाद, एसीबी ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में जाल बिछाया और आरोपी को ठेकेदार से पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने नगर पंचायत अधिकारी, एक राजस्व अधिकारी और तीन अन्य को हिरासत में ले लिया.उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने इन पांचों आरोपियों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).