देश

Jammu and Kashmir: पूंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़, JCO समेत 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के 5 जवानों के शहीद हो गए. इनमें एक JCO और 4 अन्य जवान घायल शाम‍िल हैं.

Jammu and Kashmir: पूंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़, JCO समेत 5 जवान शहीद
सेना के जवान (Photo Credits: ANI)

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के 5 जवानों के शहीद हो गए. इनमें एक JCO और 4 अन्य जवान घायल शाम‍िल हैं. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद निरोधी अभियान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक ‘जूनियर कमीशंड अधिकारी’ (जेसीओ) सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए. Jammu-Kashmir: अनंतनाग और बांदीपोरा में 1-1 आतंकी ढेर.

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में डीकेजी के पास एक गांव में तड़के एक अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों के साथ आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चरमेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी. मौके पर अतिरिक्त बल को भेजा गया है, ताकि आतंकवादियों के निकलने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें.

इससे पहले सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह अनंतनाग और बांदीपोरा में हुए मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था. जम्‍मू-कश्‍मीर अनंतनाग (Anantna) और बांदीपोरा (Bandipora) में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों (Terrorists) को मार गिराया है.

अनंतनाग और बांदीपोरा में रविवार देर रात सुरक्षाबलों को आतंकियों के होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इस दौरान फायरिंग में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया. वहीं इस मुठभेड़ में जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).